*गोरखपुर हत्या के वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार* / dainikmail24.com
*रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव गोरखपुर 18-08-2020*
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गोरखपुर* के दिशानिर्देश में व श्री विपुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक दक्षिणी महोदय व श्री नितेश सिंह पुलिस उपाधीक्षक बांसगाव के कुशल मार्ग निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के ग्राम शिवपुर में हुई मृतक राजेश्वर पाण्डेय के हत्या के वांछित अभियुक्तो की तलाश में हाटा में मामूर थे कि मुखबिर खास से सूचना मिली कि ग्राम शिवपुर में हुई हत्या के अभियुक्तगण बड़गो मोड़ पर खड़े है कही साधन का इन्तजार कर रहे है तथा कही भागने के फिराक में है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम को अवगत कराते हुये मय मुखबिर के बड़गो मोड़ पंहुचा जहाँ पर खड़ो दो व्यक्तियो के तरफ इशारा कर मुखबिर चला गया। पुलिस टीम ज्यो ही उन व्यक्तियो के पास पंहुचे पुलिस टीम को देखकर दोनो व्यक्ति सकपका गये तथा भागने के प्रयास किये पुलिस टीम द्वारा घेरघार पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्तियो से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम क्रमशः1. ओमप्रकाश पाण्डेय पुत्र ब्रह्मानन्द पाण्डेय 2- सूर्यप्रकाश पाण्डेय पुत्र ब्रह्मानन्द पाण्डेय नि0गण शिवपुर सुकरौली थाना गगहा जनपद गोरखपुर बताये जो मु0अ0सं0 587/2020 धारा 147,148,149,302,504,34 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त है। कारण गिरफ्तारी बताकर उपरोक्त दोनो अभियुक्तगण को समय करीब 8.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया, जिन्हे जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। तथा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तगणो की तलाश जारी है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण* –दिनांक 16/08/2020 को ग्राम शिवपुर में घर के सामने घास छिलने की बात को लेकर विवाद हो गया था जिसमें अभियुक्तगणो द्वारा राजेश्वर पाण्डेय के पीठ में गोली मार दी गयी थी, जिनका इलाज के दौरान ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी थी। मृतक राजेश्वर पाण्डेय के पुत्र आदित्य पाण्डेय के प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 587/2020 धारा 147/148/149/302/504/34 भादवि विरूद्ध ब्रम्हा पाण्डेय पुत्र देवीशरण पाण्डेय आदि 5 नफर पंजीकृत किया गया था। जिनमें से दो अभियुक्तगण आज गिरफ्तार किये गये तथा शेष तीन अभियुक्तगणो की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता*
1. ओमप्रकाश पाण्डेय पुत्र ब्रह्मानन्द पाण्डेय निवासी शिवपुर सुकरौली थाना गगहा जनपद गोरखपुर
2- सूर्यप्रकाश पाण्डेय पुत्र ब्रह्मानन्द पाण्डेय निवासी शिवपुर सुकरौली थाना गगहा जनपद गोरखपुर
*अभियोग जिसमें गिरफ्तारी की गयी का विवरण –*
मु0अ0सं0 587/2020 धारा 147/148/149/302/504/34 भादवि
*गिरफ्तारी का स्थान व समय –*
बड़गो मोड़ दिनांक 18/08/2020 समय 08.10 बजे दिन
*गिरफ्तारी टीम के सदस्यगण-*
(1) SHO दिलीप कुमार सिंह
(2) हे0का0 वंशनरायण गौड़
(3) का0 नन्दलाल गौड़
(4) का0 विनीत यादव
(5) का0 रमेश प्रसाद
No comments