अमेठी : विद्युत आपूर्ति बाधित होने से सिचाई प्रभावित Dainik Mail 24
रिपोर्टर- वेद प्रकाश ओझा
शुकुल बाजार अमेठी : किसानों की धान की फसल के लिए पानी की जरूरत है। लेकिन, विकासखंड के नादी पंम्प कैनाल पर विगत माह से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से हजारो किसानों की फसल सुख रही है। ऐसे में किसानों के सामने फसल बचने का संकट खड़ा हो गया है।
पहले बन्दी अब पानी की किल्लत तराई के किसानों की धान की फसल पूरी तरह सुख रही है। ऐसे में किसानों को अब फसल के लिए पानी की जरूरत है। नादी पम्प केनाल बंद होने से किसानों को पानी नही मिल पा रहा है। नांदी पंम्प कैनाल के भरोसे खेती करने वाले क्षेत्र के किसान परेशान हैं। ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के सैकड़ो किसानों का कहना है कि विगत माह से नहर बंद है। इसके चलते उनकी सिचाई प्रभवित है। पहले बन्दी की मार अब फसल बर्बाद ऐसे किसान आत्म हत्या करने को मजबूर पीड़ित किसानों ने बताया कि विगत माह में के बार विभागीय लोगों से अवगत करवाया गया लेकिन नादी पम्प कैनाल कोई विभाग का कर्मचारी व अधिकारी नही पहुँचा।
अब तो फसल सुख रही है। मंगलवार को क्षेत्र के किसानों ने नांदी पम्प कैनाल की विद्युत आपूर्ति कराने को डीएम अरुण कुमार से शिकायती पत्र के जरिए मांग की है।
No comments