महराजगंज(उ०प्र०)बकरी चराने गयी किशोरी के साथ रेप,दो गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल Dainik Mail 24
रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव महराजगंज 01-11-2020
महराजगंज____
कोल्हुई थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार को बकरी चराने गयी किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी गांव से कुछ दूरी पर बकरी चराने गयी थी। इसी बीच दो युवक सुनसान जगह पाकर किशोरी को जबरन धान के खेत मे ले जाकर दुष्कर्म किए। इसके बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची। सारी घटना अपनी मां को बताई। यह घटना धीरे धीरे पूरे क्षेत्र में फैल गयी। मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची। एसओ राम सहाय चौहान त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ राम सहाय चौहान ने बताया कि लड़की की मां की तहरीर पर राजपुर गांव निवासी युवक अंगद व अर्जुन के खिलाफ 376,354(ख) व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपितों को जेल भेज दिया है। लड़की को मेडिकल के लिए महराजगंज भेजा गया है!
No comments