महराजगंज(उ०प्र०)सड़क सुरक्षा व यातायात जागरूकता माह का एसपी ने फीता काट कर किया शुभारम्भ Dainik Mail 24
रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव महराजगंज 01-11-2020
महराजगंज_______
नगर पुलिस चौकी के समीप रविवार को एसपी प्रदीप गुप्ता ने फीता काट कर सड़क सुरक्षा व यातायात जागरूकता माह का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने ट्रैफिक व थानों की पुलिस को निर्देश दिया कि पूरे नवम्बर माह में जागरूकता का विशेष अभियान चलाएं। इस कार्य में छात्रों को भी जोड़ें। सभी लोगों के सहयोग से ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है।
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि यातायात कानून का पालन नहीं करने से सड़क हादसे होते हैं। इसमें कई लोगों की जान चली जाती है। इससे बचाव के लिए अनिवार्य रूप से ट्रैफिक कानून का पालन करना जरूरी है। एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ रखें। शहर में नो पार्किंग जोन बनाने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीओ सदर राजू कुमार साव, सीओ निचलौल देवेन्द्र कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज विनोद कुमार यादव, कोतवाल अखिलेश कुमार सिंह, नगर चौकी इंचार्ज महेन्द्र यादव, महिला थानाध्यक्ष कंचन राय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
पुलिस कर्मियों ने शहर में निकाली जागरूकता रैली
यातायात को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए एसपी प्रदीप गुप्ता ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस कर्मी हेल्मेट लगाकर शहर के सभी प्रमुख मार्ग पर भ्रमण किए। लोगों को ट्रैफिक कानून का पालन करने के लिए जागरूक किया!
No comments