महराजगंज(उ०प्र०)दीनबंधु को सपा जिला महासचिव मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत Dainik mail 24
रिपोर्ट-स्वरूप श्रीवास्तव महराजगंज 28-12-2020
महराजगंज__घुघली विकास खंड के अंतर्गत ग्राम बिरइची निवासी दीनबंधु उर्फ दीपू यादव को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमीर हुसैन के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर जिला महासचिव मनोनीत किये जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
डीएवी तिराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया और पटाखे भी फोड़े गए। दीनबंधु यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और जिलाध्यक्ष अमीर हुसैन ने जो हमे यह जिम्मेदारी दी है, उसका ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करूँगा। अपने पार्टी को और आगे बढ़ाने का कार्य करूँगा। उन्होंने अपने कार्यकताओं को धन्यवाद अर्पित किया।
इस दौरान मनोज जायसवाल, पूर्व प्रधान गोकुल यादव, डॉ. श्याम देव शर्मा, सुरेश यादव, अशोक साहनी, सुधीर यादव, दीपक यादव, अर्जुन यादव, ओमप्रकाश चौहान, लालू यादव, मान सिंह सभासद, उमेश जायसवाल, इंदरजीत विश्वकर्मा, हीरा लाल, राधाकांत आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे!
No comments