राजापुर व्यापार मंडल के नीरज अध्यक्ष एवं शेष कुमार महामंत्री बने Dainik mail 24
वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम उपाध्याय सुमन के मार्गदर्शन में हर्षोल्लासपूर्वक हुआ राजापुर व्यापार मंडल का गठन
सांगीपुर, प्रतापगढ़। जनपद के विकासखंड सांगीपुर के अंतर्गत राजापुर बाजार के व्यापारियों ने बैठक करके हर्षोल्लासपूर्वक राजापुर व्यापार मंडल का गठन किया। बैठक की अध्यक्षता पंडित त्रिवेणी प्रसाद मिश्र एवं संचालन राजेश कुमार पांडे ने किया।
वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम उपाध्याय सुमन के मार्गदर्शन एवं मंगापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र की उपस्थिति में बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारियों ने राजापुर व्यापार मंडल के गठन पर पूर्णरूपेण सहमति प्रकट करते हुए सर्वसम्मति से नीरज कुमार केसरवानी को *अध्यक्ष* , शेष कुमार रावत मोनू को *महामंत्री* एवं रामचंद्र जायसवाल को *कोषाध्यक्ष* पद पर निर्विरोध मनोनीत किया। समस्त व्यापारियों की सहमति से डॉक्टर राम कुबेर मौर्य को *उप* *कोषाध्यक्ष* , मनोज कुमार सिंह एवं राजेश कुमार मौर्य को *उपाध्यक्ष* , ओम प्रकाश यादव को *मंत्री* , वीरेंद्र कुमार सरोज को *उप मंत्री,* डॉ अनुराग यादव को *संगठन मंत्री* , मोहम्मद वसीम *संयुक्त* *मंत्री* , महेश मौज को *प्रचार मंत्री,* राजेश कुमार पांडे को *मीडिया* *प्रभारी* , विनय केसरवानी को *आय-व्यय* *निरीक्षक* एवं भानु प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट को *विधिक* *सलाहकार* मनोनीत किया।
इसी प्रकार *कार्यकारिणी* *सदस्य* के रूप में राहुल केसरवानी, राजेश सिंह, अंजनी कुमार यादव, पवन कुमार केसरवानी, दारा सिंह, हरिश्चंद्र केसरवानी, दान पाल सिंह, डॉ बादल कुमार विश्वास, आनंद प्रकाश मिश्र रज्जन,कमल सिंह, डॉ रावेन्द्र सिंह, रामपाल मौर्य, केदारनाथ जायसवाल, अरुण कुमार यादव, अरविंद कुमार गुप्ता एवं अंजनी कुमार संजय को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
*संरक्षक मंडल* में पंडित त्रिवेणी प्रसाद मिश्रा, लाल जी केसरवानी, सुंदर लाल यादव, कमलापति मिश्र, ओम प्रकाश गौड़, ज्योति प्रकाश तिवारी, नईम उल्ला, छोटेलाल केसरवानी का नाम मनोनीत किया गया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रतापगढ़ के अध्यक्ष *राजेंद्र कुमार* *केसरवानी* द्वारा निर्गत *अधिकार पत्र* के आधार पर गठन के लिए अधिकृत
मंगापुर व्यापार मंडल के विधिक सलाहकार *परशुराम उपाध्याय सुमन* ने राजापुर व्यापार मंडल के गठन को समय की आवश्यकता करार देते हुए कहा कि इससे व्यापारियों की एकता, सुरक्षा और सर्तोन्मुखी विकास में सहूलियत होगी। अध्यक्षता कर रहे श्री मिश्र ने राजापुर व्यापार मंडल के नए पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।
बैठक में उपस्थित समस्त व्यापारियों ने जहां, अपने नए अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया वहीं, नए अध्यक्ष *नीरज* *कुमार केसरवानी* ने *लड्डू* खिलाकर सबका मुंह मीठा किया। पूरा वातावरण *व्यापारी एकता जिंदाबाद* के नारों से गूंज गया।
No comments